उत्तराखंड
नुमाइशखेत मैदान के निकट तेंदुआ करीब आधा घंटा घूमता रहा घर के आंगन में

खबर सागर
बागेश्वर के नुमाइशखेत मैदान के निकट घर के आंगन में एक तेंदुआ करीब आधा घंटा घूमता रहा। घर वालों ने तेंदुआ देखा तो सभी डर गए । और एक तेंदुए की वीडियो बनाया फिर भी तेंदुआ वहां से नही हिला।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तेंदुआ काफ़ी देर तक वहां कुछ ढूंढता रहा, और उसके बाद आराम से दीवार पर खड़ा हो गया। बागेश्वर के जिस क्षेत्र का ये वीडियो है ये मार्केट से बिल्कुल लगा हुआ क्षेत्र है।
वीडियो देखने के बाद बागेश्वर नगर में लोग दहशत में हैं। लोगों ने वन विभाग से नगर में पिजरा लगाने की मांग की है।



