
खबर सागर
नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले दोनों भाईयों को पौड़ी पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।
एक व्यक्ति द्वारा कुछ दिन पहले कोतवाली श्रीनगर में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी गई कि एक लड़के ने मेरी पुत्री को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाये है। जिसके बाद मेरी पुत्री ने नवजात शिशु को जन्म दे दिया है।
इस प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली श्रीनगर ने तत्काल तत्काल कार्रवाई करते हुए व्यक्ति की खोज भी शुरू कर दी इसके बाद व्यक्ति को आज पुलिस द्वारा पकड़ा गया है ।
वहीं व्यक्ति के साथ उसका भाई भी इस पूरे मामले में उसके साथ संदिग्ध पाया गया इसके बाद दोनों ही भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है



