उत्तराखंडराजनीतिसामाजिक

आस्थान देवीदयाल एन्क्लेव सोसाइटी के चुनाव 1 नवंबर को

खबर सागर

आस्थान देवीदयाल एन्क्लेव सोसाइटी के चुनाव 1 नवंबर को

रामनगर आस्थान देवीदयाल एन्क्लेव सोसाइटी (रजिस्टर्ड), तेलीपुरा रोड, रामनगर की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए आगामी 1 नवंबर 2026 को प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक मतदान कराया जाएगा।
निर्वाचन प्रक्रिया में अध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला होगा, जबकि अन्य पदों पर एकल नामांकन प्राप्त होने के कारण निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट डॉ. पूरन चंद्र पांडे ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए बिरेन्द्र सिंह रौतेला एवं रवि भट्ट ने नामांकन किया है।
अन्य पदों पर नामांकन करने वाले प्रत्याशियों में उपाध्यक्ष पद के लिए रवि कुमार चौहान, सचिव पद के लिए परमजीत सिंह असवाल, उपसचिव पद के लिए कैलाश. चंद्र , कोषाध्यक्ष पद के लिए अनिल कुमार राठौर तथा ऑडिटर पद के लिए कृपाल सिंह बिष्ट शामिल हैं। इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्य पदों के लिए राजेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र भारती, संतोषी एवं सुरभि अग्रवाल ने नामांकन किया है।

सहायक निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट डॉ. मनु अग्रवाल
ने बताया कि सोसाइटी की अंतिम मतदाता सूची में कुल 66 मतदाता शामिल हैं, जो निर्धारित समय में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। अध्यक्ष पद के लिए मतदान के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा। उन्होने सभी सदस्यों से शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button