
खबर सागर
सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के साथ राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया
जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई एकता की शपथ –
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को जनपद टिहरी गढ़वाल में राष्ट्रीय एकता दिवसमनाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने कलेक्ट्रेट प्रांगण में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने के साथ ही देशवासियों के बीच आपसी सद्भाव एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संकल्प दिलाया।
उल्लेखनीय है कि सरदार वल्लभभाई पटेल स्वतंत्र भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं प्रथम गृह मंत्री थे। देश की विभिन्न रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान के सम्मान में उनकी जयंती 31अक्टूबर को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाती है।
इस अवसर पर कलेक्ट्रेट के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



