उत्तराखंड

लखवाड बांध जल विद्युत परियोजना से प्रभावित युवा श्रम समिती का धरना 8 वॉ दिन जारी

खबर सागर

यमुना नदी पर 320 मेगावाट लखवाड बांध जल विद्युत परियोजना से प्रभावित क्षेत्र के युवा श्रम समिती से जुडे जौनपुर व जौनसार के युवा बेरोजगारो अपनी मांगों के लेकर आठवें दिन भी धरना प्रर्दशन जारी रहेगा । मांग पूरी न होने पर प्रदर्शनकारियों ने व्यापक आन्दोलन की चेतवानी दी है।
लम्बे समय बाद लखवाड़ बांध बहुउद्देशीय जल विद्युत परियोजाना अमल में आने के बाद स्थानीय युवा वेरोजगारों की मांग पूरी न होने पर लखवाड ब्यासी युवा श्रम संविदा सहकारी समिती लिमिडेट के तत्वाधान में आज आठवें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा ।
बांध जल विद्युत परियोजना से 32 गांव प्रभवित होने के चलते तहसील नैनबाग के 22 गांव व कालसी तहसील के 10 गांव है।
जिसमें तरुण संघ खत लखवाड समिती के अध्यक्ष अंशुल चौहान सहित कई युवा नेता धरना स्थल पर पहुंचकर सर्मथन देते हुए मांग को जायज ठहराया, और वांध प्रशासन ने शीघ्र ही युवा वेरोजगारों की मांग पूरी करने की मांग की है।

समिति के अध्यक्ष संदीप तोमर का कहना है कि बांध प्रशासन द्वारा वर्ष 2016-17 में विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया संपन्न कराई थी, तब से लेकर अभी तक कोई भी पत्राचार न दिए जाने पर युवा बेरोजगारों में भारी आक्रोश है ।
जिस प्रर्दशनकारियों ने शीघ्र ही युवाओं को स्थाई रोजगार न दिए जाने पर उग्र आन्दोलन के लिए मजबूर होना पडेगा । जब कि बांध परियोजना के अधिकारियों से वार्ता के बाद भी युवाओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

इस मौके पर धरने पर अंशुल चौहान(अध्यक्ष तरुण संघ खत लखवाड), गौरव, प्रवीन, अजीत, सागर, विकास, मनोज, जितेन्द्र, अमित विक्की सुरेश वर्मा, रितेश, शुभम, सुरेश रावत अंशुल तोमर, रितिक सिंह, अनीत, सतपाल तोमर आदि उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!