उत्तराखंडराजनीतिवीडियोशिक्षासामाजिक

थान में बालिका हाई स्कूल का इंटरमीडिएट में हुआ उच्चीकृत

खबर सागर

थान में बालिका हाई स्कूल का इंटरमीडिएट में हुआ उच्चीकृत

राजकीय बालिका हाई स्कूल थान का विधिवत हाई स्कूल से इंटरमीडिएट का उच्चीकृत कर क्षेत्र की जनता को दशहरे पर एक बड़ी सौगात दी है । जिसमें क्षेत्र की जनता जनता ने खुशी जाहिर की ।

शुक्रवार को विकासखंड जौनपुर के अंतर्गत राज किया बालिका हाई स्कूल थान का उच्चीकरण क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने लोकार्पण कर क्षेत्र की जनता को एक बड़ी सौगात दी है ।
जिस पर क्षेत्र जनता ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, शिक्षा मंत्री धन सिंह रावतव क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह पवार का आभार व्यक्त किया है।
इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक प्रतिम सिंह पंवार ने कहा कि सरकार बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के तहत कई ऐतिहासिक कार्य करती आ रही है। जिसमें सरकार द्वारा बेटियों के उत्थान के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं भी संचालित की जारी है ।
उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में लगातार धनोल्टी सभा में स्कूल की हर समस्याओं का निधन लगातार करते आ रहे हैं,और आगे भी निरंतर करते रहेंगे ।
उन्होंने विद्यालय मे उच्चकृत होने पर बधाई देते हुए बालिका की छात्र संख्या बढ़ने पर जोर दिया ।
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य दीक्षा नेगी, कुंवर सिंह पंवार, पूर्व ब्लाक प्रमुख सीता रावत, जय प्रकाश नौटियाल, कमला देवी,
खण्ड शिक्षाघिकारी डीएस कार्की, प्रधानायार्य विमला पंत रमेश, मनवीर माही आदि उपास्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button