खबर सागर
ग्राम आंखली में देव पालगी पंहुचने पर ग्रामीणों ने पारंपरिक के साथ किय स्वागत
मोहन थपलियाल – 16 पट्टी इडवालस्यूं में आराध्य ईष्ट देव नागदेवता की पालगी भ्रमण यात्रा व रात्री प्रवास पर है। जिसमें 13 वें देव पालगीग्राम आंखली में पंहुचने पर ग्रामीणों ने पारंपरिक रिति रिवाज के साथ भव्य स्वागत किया ।

इन दिनों पट्टी इडवालस्यूं के 16 गांव में नाग देवता की पालगी प्रवास व दर्शनाथ के लिए अपने अंतिम चरण यात्रा के पड़ाव का दौर चल रहा है। जो 23 सितम्बर को हवन यज्ञ व भंडारे के साथ छः माह के लिए विराजमान होगी।
ग्राम आंखली में देव पालगी पंचायती चौक में आगमन होते ही दर्जनों देवता के पश्वा- अवतरित हो गए ।
साथ ग्रामीण माहिलाओं बाहार से आए आदि मेहेमानों ने पालगी के के साथ तांदी, रासों पर जमकर नृत्य किया ।

पालगी के विराजमान होने पर ग्राम घराड, कोट श्रीकोट आदि ग्रामीणों का मोहिला गांव में पंहुचने पर सभी स्याणायों का तिल लगाकर सम्मान किया ।
और कार्यक्रम देर रात्री तक ग्रामीण अपने आराध्य कुल व ईष्ट नाग देवता के प्रति सच्ची आस्था पर जौनपुरी गीत आदि की सुन्दर प्रस्तुती दी ।

रविवार को शांम लगभग 5 बजे देव पालगी ग्रामीणी की नम आक्षु के साथ अगले पडव के लिए विदाई दी ।
इस मौके पुजारी सुमन लाल सेमवाल, मोहन लाल, राम प्रसाद नौटियाल, राजेन्द्र प्रसाद,रमेश प्रसाद, नागेन्द्र प्रसाद, बर्ररा बिरेन्द्र दत,केश,योगेश्वर प्रसाद, बलवीर सिह, सुभाष रतूड़ी, रमेश बघानी, लोकेन्द्र उनियाल, सरदार सरदार सिह, भरत सिंह पंवार, जय प्रकाश नौटियाल,
तिलक राम, रामलाल आदि उपस्थित थे ।



