उत्तराखंडमनोरंजनराजनीतिसामाजिक

रात्री को ग्राम बिरोड़ व म्याणी में धूमधाम से मनाया जागड़ा

खबर सागर

रात्री को ग्राम बिरोड़ व म्याणी में धूमधाम से मनाया जागड़ा

ग्राम विरोड़ व ग्राम म्याणी में हर्ष उल्लास के साथ मनाया । जिसमें दूर दराज क्षेत्र से भारी संख्या में आए श्रद्वालुओं ने मन्नते मांगी,और रातभर हिमाचल गायक विक्की चौहान के भजनों पर जमकर थिरके ।

पट्टी लालूर के ग्राम बिरोड में महासू देवता के मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का दर्शन का तांता लगा रहा । जिसमें पूर्व में मांगी गई मन्नते पूरी होने पर श्रद्वालुओं बकरा
चढ़ाया ।
और भारी संख्या में उमड़ी श्रद्धालुओ की भीड ने दर्शन कर सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की ।
रात्री को 8 बंजे देव पालगी ग्राम बिरोड़ में पंहुची । जहा लोगों ने दर्शन कर लोक संस्कृति पर आधारित तांदी आदि गीतों पर जमकर नृत्य किया ।
रात्री जागरण कार्यक्रम में हिमाचल के गायक कलाकार विक्की चौहान द्वारा सुंदर भंजनों की प्रस्तुति से पंडाल में बैठे श्रद्धालु झूम उठे ।
साथी ही काबिना मंत्री खजान दास भी अपने को रोक न सके और विक्की चौहान के भंजन व गीत पर जमकर ठुमके लगाए ।

इस मौके पर खजान दास काबिना, ब्लाक प्रमुख सीता पंवार, मन मोहन सिंह मल्ल, पूर्व अध्यक्ष नपं मंसूरी,ब्लाक प्रमुख नारायण सिंह भाजपा युव जिपं जोत सिंह रावत,शुशांत बोरा सभासद देहरादून, वीरेंद्र गौड, दर्शन लाल नौटियाल,आशाराम नौटियाल, प्रदीप कवि,

आदि उपस्थित थे ।

यह भी पढे –
वहीं दूसरी ओर ग्राम म्याणी में महासू देवता की पालकी ढोल – नगाड़े नागदेव के साथ मंदिर से बाहर आते ही कई देवता के पश्वा अवतारित हुए ।

देर रात्री को देव पालगी म्याणी गांव में पंहुची जहा ग्रामीणों ने महासू पालगी को घुमा घुमा कर नचाया । साथ ही दूर दराज क्षेत्र से आए लोगों ने जौनपुरी लोक संस्कृति के साथ गीतों का जमकर आन्दन उठाया ।

इस मौके पर संतराम सिंह पंवार, हुकम सिंह रमोला,अनिल कैन्तुरा, राजेश सजवाण, दिनेश पंवार,चैन सिंह,जयेन्द्र सिंह रमोला आदि उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button