
खबर सागर
संवि इंटर कालेंज नैनबाग में सप्ताहिक हरेला पर्व कार्यक्रम का शुभारंभ
- सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेंज नैनबाग में हरेला पर्व व पर्यावरण सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ । जिसमें प्रथम दिन हरेला पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।

बुधवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेंज नैनबाग में हरेला पर्व व पर्यावरण सप्ताहिक कार्यक्रम की शुरुआत भाषण प्रतियोगिता के साथ शुरू हुई ।
जिसमें छात्र छात्राओं हरेला पर्व व पर्यावरण को लेकर अपने – अपने विचार व संरक्षण व संर्बधन पर विचार रखें।
प्रतियोगिता में प्रथम दिव्याशु कक्षा 12 द्वितीय नीलाक्ष 10 रहा ।
विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय मोहन नौटियाल ने बताया कि हरेला पर्व आम जन मानस के लिए जीवन के लिए सबसे उपयोगि दिन है। जिसमें धरती को हरा भरा करने के लिए इसे पर्व के रूप सबको एक एक पौधे का रोपण करना चाहिए । जिसे लेकर विद्यालय में आयोजित छ: दिवस
हरेला पर्व पर भाषण प्रतियोगिता,16 जुलाई को घर -घर में तुलसी व औषधिय पौधों का रोपण । 17 को हरेला वृक्षारोपण पर्व कार्यक्रम । 18 को हरेला पर्व पर्यावरण बिषय व वृक्ष पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन ।
20 को पर्यावरण बिषय पर चित्रकला प्रतियोगिता ।
2 पॉलिथीन मुक्त विद्यालय व इको विक एवं जल संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा ।
इस मौके पर प्रधानाचार्य विजय मोहन नौटियाल, आचार्य हरदेव सिंह असवाल, कैलाश राणा, अजीत डिमरी, निलम, अनुज चौहान आदि उपस्थित थे ।



