
खबर सागर
सोलर प्लांट से करीब 600 मीटर कॉपर वायर चोरी का आरोपी दबोचा
विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के ढकरानी स्थित एक सोलर प्लांट से करीब 600 मीटर कॉपर वायर चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को चोरी की गई तार के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद कॉपर वायर की कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार सोलर प्लांट से कॉपर वायर चोरी होने की सूचना मिलने पर विकासनगर कोतवाली पुलिस ने सुरक्षा कर्मचारियों की मदद से जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने ढकरानी निवासी एक आरोपी को चोरी की गई कॉपर वायर के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की लत पूरी करने के लिए सोलर प्लांट से कॉपर वायर चोरी कर उसे बेचने की फिराक में था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।



