उत्तराखंडराजनीतिसामाजिक

धनोल्टी विधायक प्रितम पंवार ने कद्दूखाल भूः के पीडीतों का जाना हाल

खबर सागर

धनोल्टी विधायक प्रितम पंवार ने कद्दूखाल भूः के पीडीतों का जाना हाल

विगत दिनों से हो रही बारिश से सुरकंडा (कद्दूखाल) में लैंडस्लाइड के कारण से काफी नुकशान हुआ । जिसमें धनोल्टी के विधायक ने स्थलीय निरीक्षण कर विधायक निधि से त्वरीत तीन लाख की स्वीकृती दी है।

धनोल्टी विधान सभा के तहत धार्मिक व पर्यटन स्थल सुरकण्डा में
भू-माफिया द्वारा किए गए भः कटान की वजह से स्थानीय दुकानदार शीशराम उनियाल व दौलत राम उनियाल की दुकानें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी ।

दुकानों की बुनियाद खोखली होने और दरारें आने के कारण जिला प्रशासन द्वारा इन्हें खाली करा दिया गया है । जिससे किसी जान माल का कोई नुकशान नही हुआ । लेकिन परिवारों के सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
जिस पर पीड़ित परिवारों की सुरक्षा और उनके रोजगार को संबल को मौके पर क्षेत्रीय विधायक प्रितम सिंह पंवार ने
त्वरित कदम उठाते हुए, प्रभावित दुकानों के ट्रीटमेंट और सुरक्षा कार्यों के लिए पीडित परिवारों को विधायक निधि से तत्काल 3 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है।
साथ ही जिलाधिकारी व तहसील धनोल्टी के अधिकारियों को दूरभाष पर निर्देशित किया है कि बिना किसी देरी के दुकानों की सुरक्षा हेतु मजबूत पुश्ता (सुरक्षा दीवार) लगाने का कार्य शुरू किया जाए।
साथ ही पीड़ित परिवारों को उचित और त्वरित मुआवजा दिलाने के लिए मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता कोष से दिलाने की बात कही है।
फोटो – सुरकंडा कद्दू खाल में भूः धस्व से क्षतिग्रस्त दुकाने ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!