
खबर सागर
बद्रीनाथ धाम में13 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं का आंकड़ा इस वर्ष तेजी के साथ पुराने सभी रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए आगे की ओर बढ़ रहा है।
यदि श्रद्धालुओं की संख्या यूँ ही बनी रही तो इस वर्ष पुराने सभी रिकॉर्ड ध्वस्त हो सकते हैं।
बदरीनाथ धाम के कपाट इस वर्ष 23 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खुल गए थे।
कपाट खुलने के बाद से श्रद्धालुओं का आंकड़ा तेजी के साथ बढ़ता गया। कपाट खुलने के दो माह के भीतर श्रद्धालुओं की संख्या 13 लाख से अधिक हो गई है।



