खबर सागर
बिरोड़ के नागथात में वृजेश्वरी माता की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा
धर्म व आस्था को लेकर ग्राम बिरोड़ के तहत धार्मिक व पर्यटक स्थल नागथात में तीन दिवसीय पूजा अर्चना व हवन यज्ञ संपन हुआ । जिसमें नव निर्मित मंदिर में वृजेश्वरी माता की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कर श्रद्वालुओं ने दर्शन कर सुखः समृद्वी की कामना की है।
बुधबार को नैनबाग के ग्राम बिरोड़ के सुप्रिद्व धार्मिक व पर्यटक स्थल नागथात में स्थानीय ग्रामीणों द्वारा नव निर्मित मंदिर का निर्माण हुआ । जिस में तीन दिवसीय अनुष्ठान यज्ञ के बाद वृजेश्वरी माता की मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की गई । इस दौरान नागदेवता व देवी माता के दर्जनों देव पश्वा अवतारित हुए ।
इस कार्यक्रम में दूर दराज क्षेत्र से भारी संख्या में श्रद्वालुओं ने देव नागदेवता की पालगी व वृजेश्वरी माता के दर्शन कर मन्नतें मांगी ।
और नागदेवता की पालगी को श्रद्धालुओं ने बारी बारी नचाया ।
साथ ही ग्रामीण महिलाओं ने तांदी गीत की सुन्दर प्रस्तुती दी ।
गत मंगलवार को रात्री जागरण में भारी श्रद्वालुओं ने नागदेवता व माता के भजनों में रात्रभर जमकर झूमें ।
समापन पर मंदिर समिती के अध्यक्ष गोतम उनियाल व संयोजक संजीव नौटियाल ने कार्यक्रम को सफल बनाने पर सभी का आभार व्यक्त किया ।
इस मौके पर राजेश नौटियाल उपाध्यक ओबीसी मोर्चा, ज्ञान प्रकाश पैन्यूली,अनुज भट्,गोतम उनियाल अध्यक्ष समिती, संजीव नौटियाल पुजारी, सुनिल डोभाल, अनिल कैन्तुरा, राज कुमारी प्रधान, रेशा नौटियाल, जितेन्द्र गौड, कमल लयन नौटियाल, बिरेन्द्र दत्त गौड, बचन सिंह चौहान, बालक राम,
संदीप, राजेश नौटियाल, दिनेश सिंह, सोमवारी नौटियाल,नरेश बडोनी,
सरदार सिह,गुरुदेव, राकेश बलूनी, कपिल पंकज नौटियाल, नरेश नौटियाल, सोमवारी नौटियाल, राज राम डोभाल,नरेश नौटियाल, राजेंद्र प्रसाद, सरदार सिंह सजवाण, केशव उनियाल आदि उपास्थित थे ।



