
खबर सागर
हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर बड़ा हादसा: धू-धू कर जली वोल्वो बस
हरिद्वार के शांतारशाह पुलिस चौकी के पास आज सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। देहरादून से दिल्ली-
जयपुर जा रही एक लग्जरी वोल्वो बस में अचानक भीषण आग लग गई। बस में 2 विदेशी नागरिकों समेत कुल 32 यात्री सवार थे। गनीमत रही कि आग लगते ही समय रहते सभी यात्री सुरक्षित नीचे उतर गए, जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया ।
आज सुबह करीब 04:00 बजे, हरिद्वार-दिल्ली रोड पर क्रिस्टल वर्ल्ड से आगे, शांतारशाह पुलिस चौकी से 200 मीटर पहले।
बता दे की महालक्ष्मी फिलिप्स वोल्वो बस (संख्या: MP44 ZC 6994) जो देहरादून से वाया ऋषिकेश होते हुए दिल्ली-जयपुर जा रही थी।
ड्राइवर अरुण कुमार के अनुसार, प्रथम दृष्टया आग इंजन की तरफ तकनीकी खराबी (शॉर्ट सर्किट) के कारण लगी। पलक झपकते ही स्वाहा हुआ सारा सामान
आग इतनी तेजी से फैली कि यात्रियों को संभलने का मौका तो मिला, लेकिन वो अपना सामान और लगेज बस से बाहर नहीं निकाल पाए। देखते ही देखते पूरी बस जलकर खाक हो गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बस के चालक अरुण कुमार (निवासी: उदयपुर) और परिचालक रिंकू (निवासी: धौलपुर, राजस्थान) ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने सबसे पहले भीड़ और यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इसके बाद रुड़की से तुरंत फायर टेंडर (दमकल विभाग) को मौके पर बुलाया गया। पुलिस और फायर सर्विस की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया।
हादसे के बाद स्थानीय पुलिस ने मानवीय संवेदना दिखाते हुए सभी 32 यात्रियों के लिए तुरंत अन्य वाहनों और बसों की व्यवस्था की, जिसके बाद सभी यात्री अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए।
पुलिस की इस त्वरित सहायता और सुरक्षित व्यवस्था के लिए सभी यात्रियों ने हरिद्वार उत्तराखंड पुलिस का दिल से धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। मामले में अग्रिम कानूनी कार्यवाही गतिमान है।



