उत्तराखंडराजनीतिसामाजिक

हिंदी पत्रकारिता दिवस दी शुभकामनाएं

खबर सागर

हिंदी पत्रकारिता दिवस दी शुभकामनाएं

हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर रामनगर टैक्स बार के अध्यक्ष डॉ. पूरन चंद्र पांडे एवं उपसचिव डॉ. मनु अग्रवाल ने समस्त पत्रकार बंधुओं को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए पत्रकारिता के महत्व पर प्रकाश डाला।

डॉ. पूरन चंद्र पांडे ने बताया कि लोकतंत्र में पत्रकारिता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। हिंदी पत्रकारिता ने समाज को जागरूक करने, जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा शासन-प्रशासन और आम जनता के बीच एक सशक्त सेतु के रूप में कार्य करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष 30 मई को हिंदी पत्रकारिता दिवस मनाया जाता है। इसी दिन वर्ष 1826 में पंडित जुगल किशोर शुक्ल द्वारा प्रथम हिंदी समाचार पत्र ‘उदन्त मार्तण्ड’ का प्रकाशन प्रारंभ किया गया था।

इसी ऐतिहासिक उपलब्धि की स्मृति में हिंदी पत्रकारिता दिवस मनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण दायित्व निभाते हैं। ऐसे में पत्रकारिता की निष्पक्षता और विश्वसनीयता को बनाए रखना समय की आवश्यकता है।

ज्ञात है कि डॉ. पूरन चंद्र पांडे एवं डॉ. मनु अग्रवाल का पत्रकारिता क्षेत्र से भी गहरा जुड़ाव रहा है। दोनों अधिवक्ताओ ने पत्रकारिता मे परास्नातक की डिग्री भी हासिल की है ।
डॉ. पूरन चंद्र पांडे के नाम समाचार पत्रों में सर्वाधिक समाचार एवं लेख प्रेषित करने के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी नाम दर्ज है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!