उत्तराखंडयूथसामाजिकस्पोर्ट्स

क्रिकेट टूर्नामेंट का किताब घियाकोटी ने 27 रन के साथ हुई विजय

खबर सागर

क्रिकेट टूर्नामेंट का किताब घियाकोटी ने 27 रन के साथ हुई विजय 

खेल प्रतिभाओं को निखारने को लेकर भदराज देवता क्रिकेट क्लब कोटी द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हुआ । जिसमें घियाकोटी की टीम ने 27 रन के साथ विजय हुई ।
नैनबाग के तहत ग्राम कोटी सिलवाड में तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट भदराज देवता क्रिकेट टूर्नामेंट समिति कोटी द्वारा आयोजित किया गया।
जिसमे समापन पर बतौर मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान श्रीमती सुमन देवी ने विजय टीम आदि को ट्रॉफी और नगद राशि का वितरण किया ।
. क्रिकेट टूर्नामेंट में दूर दराज क्षेत्र से डेढ दर्जन से अधिक टीमों ने प्रतिभा किया ।
आज टूर्नामेंट का फाइनल मैच घियाकोटी व द्वारिका पुरी के बीच खेला गया । टॉस
द्वारिका पुरी भूटगांव ने जीता और पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया । इसमें 8 ओवर में घियाकोटी की टीम ने 108 रन का लक्ष्य रखा ।
वही द्वारिका पुरी की टीम ने 8 ओवर में मात्र 81 रन बनाकर सिमट गई ।
और घियाकोटी की टीम 27 रन से विजय प्राप्त हुई ।
टूर्नामेंट में मैन ऑफ द मैच रितिक रावत व मैन ऑफ द सीरीज ऋषभ रावत रहे ।

मौके पर टूर्नामेंट समिती के अध्यक्ष आशीष चौहान, प्रधान श्रीमती सुमन,दिनेश पवार, नरेश सिंह, प्रवीन सिंह चौहान, रविन्द्र सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!