उत्तराखंडक्राइमसामाजिक

जंगल में आग लगाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

खबर सागर

जंगल में आग लगाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

 

जनपद के कल्जीखाल क्षेत्र में जंगल में आग लगाने के आरोप में वन विभाग सिविल एवं सोयम की टीम ने दो लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। वन विभाग ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया, जबकि बुधवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

डीएफओ सिविल एवं सोयम पवन नेगी ने बताया कि जिले के कई क्षेत्रों में इन दिनों जंगलों में आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। आग पर नियंत्रण पाने के लिए विभाग की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में लगातार अभियान चला रही हैं।

साथ ही वन कर्मी दिन-रात जंगलों की निगरानी में जुटे हुए हैं ताकि आगजनी की घटनाओं को समय रहते रोका जा सके।उन्होंने बताया कि कल्जीखाल क्षेत्र में गश्त के दौरान वन विभाग की टीम ने दो लोगों को जंगल में आग लगाते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

पूछताछ के बाद दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया गया और न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

डीएफओ ने कहा कि जंगलों में लगने वाली आग से बहुमूल्य वन संपदा को भारी नुकसान पहुंच रहा है। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!