
खबर सागर
एक साल से छात्रों के खातों में स्कॉलरशि न आने पर प्रर्दशन
बागेश्वर में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई ने सीएम स्कॉलरशिप की राशि छात्रों के खातों में जमा न होने के विरोध में परिसर में अनिश्चितकालीन धरना दिया है।
कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पिछले एक साल से छात्र-छात्राओं को सीएम स्कॉलरशिप की राशि नहीं मिली है।
कार्यकर्ताओं ने जल्द छात्रों के खातों में छात्रवृत्ति की राशि जारी करने की मांग की।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।



