
खबर सागर
पीटीए अध्यक्ष संजय तोमर व एसएमसी की अध्यक्ष मीरा देवी बनी
सरदार सिंह राजकीय इंटर कॉलेज में नैनबाग में शिक्षक अभिभावक संघ की बैठक आयोजित की गई । जिसमें नवीन कार्यकारणी के गठन में पीटीए अध्यक्ष संजय तोमर व एसएमसी की अध्यक्ष मीरा देवी को चुना गया ।
मंगलवार को विद्यालय में आयोजित शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह पवार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई । इसमें विद्यालय के सर्वांगीण विकास और छात्र -छात्रों के उज्जवल भविष्य को लेकर कई चर्चा की गई ।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ.चंद्रशेखर नौटियाल ने कहा कि विद्यालय व छात्रहित में किसी प्रकार की कोताही में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।
साथ ही विद्यालय गतिविधियो व शिक्षक अभिभावक संघ व एसएमसी के पिछली कार्यकारणी को भंग कर नवीन कार्यकारिणी के गठन को की प्रक्रिया शुरू की गई ।
जिसमे शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष संजय सिंह तोमर, उपाध्यक्ष डॉ. चंद्रशेखर नौटियाल,
कोषाध्यक्ष राहुल राणा,सचिव कैलाश सिंह रावत को नामित किया गया । सदस्य में अनीता देवी, मीरा देवी,पूनम देवी, सोनम देवी, जयप्रकाश, राजेश नाथ, शमशेर सिंह, बबीता कवि, आशा देवी, रेखा देवी, प्रकाश, मनोज को चुना गया गाया ।
वही एसएमसी के अध्यक्ष श्रीमती मीरा देवी, उपाध्यक्ष: श्रीमती गीतादेवी,सचिव पंकज त्रिपाठी,संयुक्त मंत्री मीना त्रिपाठी व कार्यकारणी सदस्य में ममता देवी,मतीपाल नविता को चुना गया ।
इस मौके पर गम्भीर सिंह रावत,जयवीर सिंह पंवार, सुनीता देवी,ललिता देवी, पम्मा देवी,जसोदा पम्मा देवी,
विद्या देवी, आशा देवी
सुषमा देवी,आदि उपास उपस्थित थी ।



