उत्तराखंडक्राइमसामाजिक

ऑपरेशन प्रहार के तहत टिहरी पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस सहित एक आरोपी गिरफ्तार

खबर सार

 

ऑपरेशन प्रहार के तहत टिहरी पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस सहित एक आरोपी गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के आदेशानुसार जनपद में अपराध एवं अवैध गतिविधियों की रोकथाम को ऑपरेशन चलया जा रहा है। जिसमें टिहरी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

रात्रि में तपोवन क्षेत्र में दो वाहनों के आपस में टकराने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थाना मुनिकीरेती पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची तथा घटनास्थल पर मौजूद वाहन संख्या UK 08K 1276 सेंट्रो कार की गहन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन के अंदर से एक अवैध तमंचा 315 बोर एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

पुलिस द्वारा वाहन चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम पारस पंवार पुत्र श्री सुरेंद्र सिंह निवासी नागर निवास, प्रतीत नगर, थाना रायवाला, जनपद देहरादून तथा मूल निवासी रेशम माजरी, डोईवाला, देहरादून बताया। अभियुक्त की उम्र लगभग 33 वर्ष बताई गई है।

अवैध हथियार बरामद होने पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना मुनिकीरेती पर मु0अ0सं0 51/26 धारा 3/25 Arms Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को नियमानुसार गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

एसएसपी श्वेता चौबे द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जनपद में कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध “ऑपरेशन प्रहार” के तहत लगातार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी तथा अवैध हथियार रखने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह तोमर,हे0 कां0 भीम दत्त
कांस्टेबल 49 सत्येंद्र सिंह शामिल थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!