खबर सागर
चारधाम यात्रा को लेकर एडीजी डॉ. वी. मुरुगेशन ने सुरक्षा तैयारियों का लिया जायजा
देव भूमि चारधाम यात्रा-2026 के सफल, सुरक्षित और सुगम संचालन को लेकर उत्तराखण्ड पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) डॉ. वी. मुरुगेशन ने उत्तरकाशी दौरे के दौरान यात्रा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की।
प्रेस वार्ता- एडीजी ने बताया कि 19 अप्रैल 2026 से यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही यात्रा शुरू हो जाएगी, और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सरकार व पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
ट्रैफिक और भीड़ नियंत्रण पर फोकस
यात्रा मार्गों पर भीड़ और यातायात प्रबंधन को लेकर विशेष रणनीति तैयार की गई है।
भारी वाहनों पर दिन में प्रतिबंध रहेगा
पार्किंग और होल्डिंग प्वाइंट्स पर नियंत्रित एंट्री
संवेदनशील और नैरो रूट्स पर वन-वे ट्रैफिक प्लान लागू कर हाईटेक निगरानी से सुरक्षा चाक-चौबंद यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए आधुनिक तकनीक का सहारा लिया गया है।
तीसरे आंख – व व्यवस्था –
190 CCTV कैमरे
3 ड्रोन से निगरानी
6 DFMD और 60 HHMD से चेकिंग
ATS, BDS और CAPF की तैनाती
ट्रैफिक कंट्रोल के लिए विशेष इंतजाम
38 मोटरसाइकिल
2 इंटरसेप्टर
4 हाईवे पेट्रोल यूनिट
2 क्रेन
6 नई बुलेट बाइक तैनात
रियल टाइम अपडेट और हेल्पलाइन
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए—
संर्पक सूत्र – साहयता –
हेल्पलाइन: 7455939993, 9411112976
उत्तराखण्ड पुलिस ऐप, वेबसाइट और सोशल मीडिया पर लाइव अपडेट
अफवाह फैलाने वालों पर सख्ती
सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ा दी गई है। फर्जी खबर या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
पुलिस इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत
6 थाना/कोतवाली
9 पुलिस चौकियां
13 सीजनल चौकियां
11 नए बैरक
- चारधाम यात्रा 2026 को लेकर उत्तराखण्ड पुलिस की तैयारी इस बार पहले से कहीं अधिक मजबूत और तकनीकी रूप से उन्नत नजर आ रही है। प्रशासन का लक्ष्य साफ है—श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और यादगार यात्रा अनुभव देना।



