उत्तराखंडशिक्षासामाजिक

राजकीय महाविद्यालय, थत्यूड़ में एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन 

खबर सागर 

राजकीय महाविद्यालय, थत्यूड़ में एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन 

राजकीय महाविद्यालय, थत्यूड़ में एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दिग्विजय सिंह (EDII, अहमदाबाद) उपस्थित रहे ।

गुरुवार को टिहरी जनपद में देवभूमि उद्यमिता योजना के नोडल अधिकारी ने अपने संबोधन में छात्र-छात्राओं को देवभूमि उद्यमिता योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उत्तराखंड के उन युवाओं के उदाहरण प्रस्तुत किए, जिन्होंने इस योजना के माध्यम से सफल उद्यमी बनकर स्वरोजगार स्थापित किया है।
उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनने एवं स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान एक परीक्षण (टेस्ट) भी आयोजित किया गया, जिसमें चयनित विद्यार्थियों को तीन दिवसीय आवासीय बूट कैंप में भाग लेने का अवसर प्रदान किया जाएगा।
यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य महोदय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। प्राचार्य महोदय एवं कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. गुलनाज़ फ़ातिमा द्वारा श्री दिग्विजय सिंह का स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर स्वागत किया गया।कार्यक्रम का संचालन डॉ. भारती नौटियाल ने किया ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!