
खबर सागर
ओलावृष्टि से जौनपुर क्षेत्र में नगद फसल व वागवानी को क्षति
बदलते मौसम के मिजाज से जौनपुर क्षेत्र में देर शांम क्षेत्र में हुई बारिश व ओलावृष्टि से बागवानी सहित कृषि क्षेत्र में कास्तकारों को भारी नुकसान हुआ है ।
शनिवार देर शांम को अचानक हुई बारिश और भयंकर ओलावृष्टि से नैनबाग व थत्यूड़ के पट्टी दशज्यूला क्षेत्र में सेब, आडू खोमानी,आम व चुल्लू व मटर को भारी क्षति हुई है। जिस कास्तकारों की बागवानी के क्षेत्र में कास्तकारों . की कड़ी मेहनत पर पानी फिर गया है।
ओलावृष्टि के चलते पेड के फूल के साथ पत्ते भी झड़ जाने से भारी नुकसान हुआ है । जिस कास्तकारों में भारी माहूशी छा गई है ।
स्थानीय कास्तकार सुनील सेमवाल,शैलेन्द्र राजेंद्र सिंह पंवार सुभाष दिनेश सिंह का कहना की थत्यूड़ क्षेत्र के पट्टी दशज्यूला में भारी ओलावृष्टि नगदी फसल सहित बागवानी के क्षेत्र में भारी नुकसान पहुंचा है जिससे बीमा कंपनी से सर्वे कर उचित बीमा मुआवजा दिए जाने की मांग की है ।



