उत्तराखंडक्राइमसामाजिक

जिलाधिकारी ने न्यायिक और राजस्व कार्यों को समयबद्ध तरीके से निपटाए

खबर सागर

जिलाधिकारी ने न्यायिक और राजस्व कार्यों को समयबद्ध तरीके से निपटाए

लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण पर विशेष जोर देने के निर्देश

जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की मासिक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों,पटल सहायकों एवं संबंधित कर्मचारियों को स्पष्ट नि्देश दिए कि कायों का समय पर निस्तारण सुनिश्रित करें ताकि कोई कार्य लंबित न रहे।

जिलाधिकारी ने आबकारी विभाग को रोस्टर के तहत अवैध शराब बिक्री एवं ओवर रेट बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए गहनता से छपेमारी के आदेश दिए साथ ही बकाय राजस्व की वसूली में तेजी लाने को कहा।उन्होंने कहा पुलिस एवं एसडीएम भी अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत भी चैकिंग अभियान चलाना सुनिश्चित करें।

अभियोजन विभाग के पुराने मामलों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित उप जिला अधिकारियों को तहसील स्तर पर लगातार कोर्ट का संचालन करते हुए पुराने वादों, 143 मामले,305, सीमांकन, फौजदारी, वसूली, खतोनी, अंशदान एवं अन्य मामले का युद्ध स्तर पर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह,अधीक्षण अभियंता के एस नेगी ,उप जिलाधिकारी आशीष , नीलू चावला मंजू राजपूत अंकित राज अल्केश नौटियाल,एआरटीओ सत्येंद्र राज, पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार डोभाल के अलाव संबंधित तहसीलदार उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!