
खबर सागर
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा स्वास्थ्य शिविर में 50 लोगों ने जांच व परार्मश लिया
राजकीय महाविद्यालय थत्यूड की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने सात दिवसीय विशेष शिविर पर स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया । जिसमें 50 लोगों ने स्वास्थ्य जांच करायी गई ।
शिविर के षष्ठम् दिवस पर आयुष आयुर्वेदिक विभाग के सौजन्य से डॉक्टर अमित कुमार द्वारा आयोजित किया गया स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर जिसमें स्वयंसेवियों एवं ग्राम सटाघाट के लोगों ने प्रतिभा किया।
कार्यक्रम में आयुष विभाग परोडी से योग टीम ने छात्रों को योगासन का अभ्यास कराया। साथ ही डॉ अमित कुमार द्वारा आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति की जानकारी साझा की। इसके बाद स्वास्थ्य प्रशिक्षण किए गए जिसमें रक्तचाप, मधुमय, एवं अन्य प्रशिक्षण किए।
इस कार्यक्रम में 50 लोगों ने स्वास्थ्य प्रशिक्षण करवाये एवं आयुर्वेदिक उपचार भी पाया। कार्यक्रम के अंत में धूम धाम से पारंपारिक तरह से कैम्प फायर का आयोजन किया गया।



