
खबर सागर
जौनपुर के न्यायं पंचायत स्यालसी में जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यकम
विकास खण्ड जौनपुर की न्याय पंचायत स्यालसी स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
जिसमें स्थानीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार व जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुआ ।
कार्यक्रम में विधायक प्रीतम पंवार ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की कई न्याय पंचायतों में शिविर आयोजित हो चुके हैं तथा शेष स्थानों पर भी शीघ्र आयोजन किया जाएगा। शिविर में प्राप्त अधिकांश समस्याओं का समाधान मौके पर किया गया, जबकि शासन स्तर से संबंधित मामलों को शासन को प्रेषित किया गया।
उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने हेतु ऐसे शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
जिलाधिकारी ने सभी विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे। उन्होंने विद्यालय परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए तथा छात्रों से संवाद कर भविष्य की तैयारियों को लेकर मार्गदर्शन प्रदान किया।
शिविर में कुल 72 शिकायतें/मांग/आवेदन पत्र विभिन्न विभागों से संबंधित प्राप्त हुए। शिविर के नोडल अधिकारी एई लोनिवि थत्यूड़ मदन मोहन जोशी रहे । वही आयोजित स्टाल प्रदर्शनी में स्वास्थ्य परीक्षण, आयुष्मान कार्ड निर्माण, जॉब कार्ड आवेदन, यूसीसी पंजीकरण, राशन कार्ड संशोधन, कृषि उपकरण व दवा वितरण, पशुपालन सेवाएं एवं अन्य जनकल्याणकारी कार्य शामिल रहे।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख सीता पंवार, जिला पंचायत सदस्य ममता रावत व सविता देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेन्द्र भण्डारी, प्रधान गोरण दलपति पडियार व स्यालसी कुलदीप चौहान, भाजपा ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष खेमराज भट्ट, डीडीओ मो. असलम, एसडीएम नीलू चावला, तहसीलदार बिरम सिंह, बीडीओ अर्जुन सिंह रावत, सेवायोजन अधिकारी लक्ष्मी यादव, ईई जल निगम केएन सेमवाल, प्रधानाचार्य गिरीश चन्द्र बौड़ाई आदि उपस्थित थे ।कार्यक्रम का संचालन महावीर नौटियाल द्वारा किया गया ।



