उत्तराखंडमनोरंजनसामाजिक

जन्मशताब्दी समारोह से पूर्व विशेष पूजन व संस्कारों की आराधना

खबर सागर

जन्मशताब्दी समारोह से पूर्व विशेष पूजन व संस्कारों की आराधना

हरिद्वार में अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज द्वारा आयोजित होने जा रहे वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा एवं अखंड दीप के जन्मशताब्दी समारोह से पूर्व ‘सजल श्रद्धा–प्रखर प्रज्ञा’ का विशेष पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

यह पूजन किसी स्मारक का नहीं, बल्कि युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य और माता भगवती देवी शर्मा द्वारा स्थापित संस्कारों व चेतना का प्रतीक रहा।

कार्यक्रम में रामकृष्ण मिशन के स्वामी दयामूत्र्यानंद एवं अरविंद आश्रम के स्वामी ब्रह्मदेव की पावन उपस्थिति रही।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुए पूजन में प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी साधकों के साथ शामिल हुए।
जन्मशताब्दी समारोह के दलनायक डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने कहा कि यह आयोजन युगऋषिद्वय द्वारा प्रज्वलित अखंड दीप की लौ को अगली शताब्दी तक पहुँचाने का संकल्प है।
इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से आए सैकड़ों परिजन मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!