
खबर सागर
सरदार सिंह रावत बने दीर्घाकार बहुउद्देशीय सहकारी समिति बेल के सरपंच
सहकारिता के क्षेत्र किसानों की आय दुगनी करने को लेकर न्यायं पंचायत द्वारगढ़ के तहत दीर्घाकार बहुउद्देशीय सहकारी समिति बेल परोगी की नवीन कार्यकारणी का गठन किया गया । जिसमें सरदार सिंह रावत सरपंच साहित नवनिर्वाचित सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई ।
शनिवार को दीर्घा कार बहुउद्देशीय सहकारी समिति के सचिव राजेंद्र सिंह राठौर ने नवनिर्वाचित सरपंच सरदार सिंह रावत व उप सभापति श्रीमती सुमित्रा देवी के अलाव सदस्य श्रीमती उर्मिला देवी, राजेश सिंह तोमर, सुनील दास, केदार सिंह सजवाण, बल देव सिंह राणा, बलेन्द्र सिंह गुसाई, सुंदर सिंह भंडारी,श्रीमती विनीता देवी, श्रीमती मीरा देवी, विपिन पवार को पद एवं गोपनियता को शपथ दिलाई गई ।
नवनिर्वाचित सरपंच सरदार सिंह रावत ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए सभी को साथ लेकर क्षेत्र के सहकारिता के क्षेत्र सर्वांगीण विकास हर व्यक्ति को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा । साथ ही सहकारिता के जरिय हर गांव के किसानों सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के लिए नवनिर्वाचित समिति द्वारा हर तरह से योगदान में पत्पर रहेगी ।
फोटो – नैनबाग के परोगी में सहकारी समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारी ।



