
खबर सागर
गोचर मेले की तैयारी को लेकर हुई बैठक
73वां राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले की तैयारियों के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजकीय इंटर कॉलेज गोचर के सभागार आयोजित की गई। सीमांत जनपद चमोली के गोचर में आयोजित होने वाले इस ऐतिहासिक और पौराणिक मेल को भव्य और दिव्य बनाने के लिए जन प्रतिनिधियों सहित तमाम लोगों के सुझाव लिए गए। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक और पौराणिक मेला है, जिसको भव्य दिव्य बनाने के लिए जिला प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है। इसके लिए उन्होंने सभी के सुझाव भी लिए।
गोचर मेला (Gauchar Mela) उत्तराखंड के सीमांत चमोली जिले में गोचर नामक स्थान पर हर साल 14 नवंबर से 20 नवंबर तक लगने वाला एक राज्यस्तरीय औद्योगिक, सांस्कृतिक और व्यापार मेला है, जो पहले तिब्बत से आने वाले व्यापारियों का व्यापार केंद्र हुआ करता था। यह मेला क्षेत्र के व्यापार और संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ मनोरंजन और सामाजिक जुड़ाव का भी एक प्रमुख केंद्र है।



