
खबर सागर
अयोध्या में राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघन का हुआ जन्म
संवाद सूत्र, नैनबाग – थत्यूड में आयोजित रामलीला मंचन के द्वितीय दिवस मे रामजन्म लीला, सीता जन्म लीला, ताडका का वध के साथ लीला में मुख्य दृश्य रहा ।
विकास खण्ड मुख्यालय के रामलीला मैदान में द्वितीय दिवस की रामलीला मे महाराज दशरथ ने अपने मन्त्री सुमन्त को कुल ऋषि वशिष्ठ मुनि को महल मे बुलाकर अपनी अवस्था को देखते हुए घर मे संतान न होने का दुःख व्यक्त किया जिस पर वशिष्ठ ऋषि द्वारा ऋगी ऋषि को अयोध्या मे बुलाकर पुत्रेष्टि यज्ञ करवाया गया ।
जंहा अगले दृश्य मे मर्यादा पुरुषोतम प्रभु रामचन्द्र, लक्ष्मण, भरत, व शत्रुघन का जन्म हुआ |
मिथिलापुरी मे अकाल से दुःखी किसानो को आकाशवाणी हुई की जब महाराज जनक महारानी सुनैना के साथ मिलकर सोने का हल चलाएंगे तभी वर्षा होगी जिसकी सुचना किसान महाराज जनक को देते है ।
महाराज जनक महारानी सुनैना के साथ मिलकर सोने का हल चलाते हुए पृथ्वी से मॉ जानकी सीता का जन्म के बाद मिथिला मे वर्षा हो जाती है ।
दुश्य में ताडका वध लीला मंचन मे गुरुविश्वामित्र राम व लक्ष्मण को महाराज दशरथ की आज्ञा से शिक्षा दीक्षा हेतु अपने साथ अपने आश्रम मे लेकर जाते है । जंहा राक्षसो की माता ताडका का वध प्रभु राम द्वारा किया जाता है।
इस रामलीला मंचन का सीधा प्रसारण एस सजवाण प्रोडक्शन डिजिटल चेनल के फेसबुक पेज पर लाईव प्रसारित किया जा रहा है | जंहा देश विदेश मे उत्तराखण्ड के रहने वाले लोग इस रामलीला मंचन की प्रशंसा कर रहे है ।
रामलीला मंचन में राम का अभिनय मनोज भट्ट, लक्ष्मण प्रवीन पंवार, दशरथ कमल किशोर नौटियाल, सुमन्त दीपक सकलानी किसान दीपक सजवाण ताडका मुनिम प्रधान द् आदी द्वारा किया जा रहा ।
रामलीला मे मुख्य अतिथि आलोक रावत व रोशन लाल के साथ रामलीला धार्मिक सांस्कृतिक व सामाजिक समिती के अध्यक्ष गजेन्द्र असवाल, राम प्रकाश भट्ट, हरिश नौटियाल, हरिलाल, शिवांश सजवाण आदी लोग उपस्थित रहे ।
मंच का संचालन प्रसिद्ध मंच उद्घोषक सुनील सजवाण ने किया ।



