
खबर सागर
भावुक क्षणो के साथ मां भगवती नन्दा हुई विदा
पर्यटक गांव सारी से भगवती नन्दा भावुक क्षणो के साथ विदा हो गयी है ।
झमाझम बारिश मे भी हजारो ग्रामीणो ने बड़े उत्साह व उमंग से भगवती नन्दा को विदा किया ।
भगवती नन्दा के तुंगनाथ घाटी आगमन पर ग्रामीणो द्वारा धार्मिक, आध्यात्मिक व सांस्कृतिक परम्पराओ का निर्वहन किया तथा पौराणिक जागरो के माध्यम से भगवती नन्दा की महिमा का गुणगान किया ।
आज शाम भगवती नन्दा भगवान तुंगनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल मक्कूमठ मे पहुंचकर जगत कल्याण के लिए तपस्यारत होगी ।
अगले वर्ष शारदीय नवरात्रो की अष्टमी को एक वर्ष बाद मायके गांवो के भ्रमण के लिए निकलेगी ।



