
खबर सागर
रुड़की में जल भराव की समस्या से परेशान मेयर का किया घेराव
लंबे समय से जल भराव की समस्या झेलते आ रहें रुड़की नगर निगम के कृष्णा नगर के दर्जनों वासियों ने रुड़कीनगर निगम पहुंचकर रुड़की मेयर का घेराव किया ।
इसके बाद रुड़की मे मेयर ने सभी को नगर निगम सभागार में बिठाकर लोगों की समस्याएं सुनी
इस दौरान कृष्णा नगर वासियो ने कहा कि चुनाव में हमसे कहा गया था ।
भाजपा प्रत्याशियों को वोट देकर नगर नगर निगम का पूरा बोर्ड भाजपा का बनवाए भाजपा का बोर्ड बनने पर रुड़की नगर निगम क्षेत्र की सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा लेकिन यह सभी वादे खोखले निकले है।
वहीं नगर निगम पहुंचे कृष्णा नगर वासियों से रुड़की मेयर के प्रतिनिधि ललित मोहन अग्रवाल ने जल भराव की समस्या का जल्द ही निस्तारण करने का भरोसा दिलाया ।



