
खबर सागर
नागटिवब्बा के नौगांव में आयोजित हुआ हरित योग शिविर
विश्व पर्यावरण के चलते आयुष विभाग द्वारा हरित योग दिवस पर पर्यटक स्थल नागटिब्बा की वादियों के बीच नौगांव में योग शिविर आयोजित किया गया ।

जिसमें चार दर्जन से अधिक आयुष विभाग सहित स्थानीय लोग ने योग शिविर में अभ्यास किया ।

गुरुवार को नैनबाग के तहत धार्मिक व पर्यटक स्थल नागटिब्बा के नौगांव में बतौर मुख्य अतिथि निर्वतमान जिपं सदस्य देवेन्द्र पंवार व आयुष के नोडल अधिकारियों डा. जगमोहन चौहान आदि ने दीप प्रज्जति कर धनन्तीर की पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुम्भारंभ किया ।

नागटिब्बा के चारों ओर छोटी -बडी हरियाली से भरपुर बांज, बुरांस, मौरु की वादियों अनेक प्रकार की सुगंधित जड़ी बूटियां की महक से हर कोई मनमोहित के साथ सुन्दर रमणीक स्थल नौगांव के बैस कैप्प में शिविर में लोगों ने बढ चढ़ कर हिस्सा लेकर मन शांत हुआ ।
इस रमणीक व बुग्याल युक्त स्थल पर आयोजित योग शिविर में योगकर्ताओं ने अपने को बहुत महसूस और शांति का एहसास हुआ । देवेन्द्र पंवार निर्वतमान जिपं सदस्य ने आयुष विभाग द्वारा नागटिब्वा की सुन्दर वादि नौगांव में आयोजित योग शिविर पर धन्यवाद देते हुए इस तरह पर्यटक स्थलों मे योग शिविर लगने से लोगों को लाभ मिलेगा । और पर्यटक स्थल भी बढ़ाव मिलेगा । आयुष विभाग के नोडल अधिकारी डा. जगमोहन सिंह चौहान ने कहा यहां के शुद्ध पर्यावरण और वातारण में आपुष विभाग के योग प्रशिक्षक द्वारा योग शिविर संपन हुआ ।
इस मोके देवेन्द्र पंवार निर्वतमान जिपं सदस्य ,डा. जगमोह सिंह चौहान, डा.नितिन गुनसोला, डा.शिद्वार्थ पाण्डे, डा. नन्दन किशोर भट्, डा. विनित रोहिला, फार्मासिस्ट कुलदीप रावत, विपिन चौहान, योग प्रशिक्षण सुनील बिजल्वाण, पूजा,मोहित कंडारी,संतोषी, निधि मेवाड,संतोष उनियाल, शमशेर, कैन्तुरा शूरवीर आदि उपस्थित थे ।




