उत्तराखंडपर्यटनसामाजिक

केदारनाथ यात्रा का आगाज होने मे दो दिन का समय शेष

खबर सागर

केदारनाथ यात्रा का आगाज होने मे दो दिन का समय शेष

करोड़ो हिन्दुओ की आस्था व विश्वास का केन्द्र तथा हिमालय की गोद मे बसे भगवान केदारनाथ की यात्रा का आगाज होने मे दो दिन का समय शेष रह गया है ।
आगामी रविवार को शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर मे केदार पुरी के क्षेत्र रक्षक भैरवनाथ पूजन के साथ केदारनाथ यात्रा का आगाज होगा ।
28 अप्रैल को भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली ऊखीमठ से कैलाश के लिए रवाना होगी तथा विभिन्न यात्रा पडा़वो पर भक्तो को आशीर्वाद देते हुए 1 मई को केदारनाथ धाम पहुंचेगी तथा 2 मई को केदारनाथ धाम के कपाट वेद ऋचाओ के साथ ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिये जायेंगे।

केदारनाथ धाम मे मन्दिर समिति के 18 सदस्यीय एडवास दल द्वारा सभी व्यवस्थाये चाक – चौबंद की जा रही है ।
मन्दिर समिति द्वारा ओकारेश्वर मन्दिर को 8 कुन्तल फूलो से सजाने की तैयारिया शुरू कर दी गयी है तथा ओकारेश्वर मन्दिर मे शीतकालीन तीर्थ यात्रियो का आकंडा 30 हजार के पार पहुंच गया है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!