
खबर सागर
डा० भीमराव अम्बेडकर सम्मान सभा का आयोजन
विकासनगर में आज भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मोर्चा द्वारा डा० भीमराव अम्बेडकर सम्मान सभा का आयोजन किया गया।
जिसमें बतौर मुख्य अतिथि राज्य मंत्री ज्योति प्रसाद गैरोला, सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर और विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान सहित तमाम पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शिरकत की।
बता दें कि भाजपा इन दिनों डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती के मौके को एक पखवाड़े के रूप में आयोजित कर रही है, जिसके चलते पार्टी के द्वारा जगह जगह विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
जिसके चलते आज विकासनगर में आयोजित इस सम्मान सभा में भाजपा नेताओं ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार और उनके नेताओं को जमकर आड़े हाथों लिया। कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से ही संविधान और बाबा साहेब को की छवि को धुमिल करने का काम किया। कहा कांग्रेस की इन्हीं नीतियों के कारण कांग्रेस सरकार ने बाबा साहेब के हिंदू कोड बिल को पास नहीं होने दिया।
इमरजेंसी लागू की और प्रेस की स्वतंत्रता को दबाया। वहीं दूसरी ओर उन्होंने पहलगाम में हुए आतंकी हमले को पाकिस्तान की कायराना हरकत बताते हुए उसे सबक सिखाने की भी बात की।



