
खबर सागर
जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में गर्मी से पहले जानवरों के लिए खास बंदोबस्त
गर्मी आने से पहले जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के अधिकारी जानवरों के लिए खास बंदोबस्त कर रहे हैं कॉर्बेट नेशनल के सभी वाटर हॉल मैं पानी भरा जा रहा है, ताकि वनजीवो को गर्मी में पर्याप्त मात्रा में पीने का पानी मिल सके।
जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में करीब 150 वाटर हॉल है। इनमें कुछ प्राकृतिक हैं और कुछ पक्के बनाए गए हैं।
जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क करीब 1300 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यहाँ बाघ तेंदुए स्यार हाथी और कई तरह के साँप पाए जाते है। इनके अलावा यहां चिड़ियों की भी कई किस्में पाई जाती है।
जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के निर्देशक डॉ साकेत बडोला ने बताया की जल भराव के अलावा जानवरों के सुरक्षा के अनुरूप कृत्रिम वाटर हॉल की मरम्मते व जहाँ जहाँ और वाटर हॉल बनाने की जरूरत है वहाँ हम कुछ पक्के कुछ कच्चे भी बनाये जा रहे है।



