उत्तराखंडसामाजिक

शहीद भुवन चंद्र भट्ट की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम

खबर सागर

शहीद भुवन चंद्र भट्ट की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम

पिथौरागढ़ आज ही के दिन जम्मू कश्मीर के तंधार क्षेत्र पर शहीद हुए शहीद भुवन चन्द्र भट्ट की पुण्यतिथि पर पूर्व सैनिक संगठन द्वारा वडडा क्षेत्र पर पूर्व सैनिकों के सहयोग से निर्मित शहीद भुवन चंद्र भट्ट द्वार पर जाते हुए एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
जिस पर शहीद की गौरव गाथा का बखान करते हुए सभी पूर्व सैनिकों तथा शहीद के परिवार जनों द्वारा शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की गई

इस दौरान पूर्व सैनिक संगठन द्वारा शहीद की मां को शॉल उड़ाकर सम्मानित किया गया।

जिस पर शहीद की मां के द्वारा अश्रुपूर्ण नेत्रों से संगठन का धन्यवाद प्रस्तुत करते हुए कहा कि पूर्व सैनिकों द्वारा एक शहीद की मां की सबसे बड़ी इच्छा को शहीद के नाम पर द्वार का निर्माण कर कर उन्हें सबसे बड़ा उपहार दिया है ।
तथा संगठन के माध्यम से शहीद को सम्मान के साथ श्रद्धांजलि प्राप्त हो पाई है।

आपको बता दे कि वडडा सुवाकोट सड़क मार्ग पर यह शहीद द्वार सुवाकोट पर जन्मे अमर शहीद सिपाही भुवन चन्द्र भट्ट की स्मृति पर बनाया गया हैI

जो की 16 कुमाऊं रेजीमेंट के साथ, ऑपरेशन पराक्रम के दौरान असीम पराक्रम का प्रदर्शन करते हुए 2002 को वीरगति को प्राप्त हुए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!