उत्तराखंडसामाजिक

उत्तराखंड ट्रक आनर्स महासंघ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

खबर सागर

उत्तराखंड ट्रक आनर्स
महासंघ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

 

उत्तराखंड देवभूमि ट्रक आनर्स महासंघ के समर्थन में यमुना घाटी की तीनों ट्रक यूनियन आ गई है। तीनों ट्रक यूनियन विकास नगर के बाढ़वाला में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं। जिसका सीधा असर पहाड़ों पर भी देखने को मिल सकता है।

ट्रक यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि राज्य भर में भार क्षमता के अनुसार ही वाहन चलाने, वाहनों का चालान करने का अधिकार केवल परिवहन विभाग को देने, 25 प्रतिशत वाहन भाड़ा बढ़ाने, पुलिस के द्वारा उत्पीड़न पर रोक लगाने व मुख्य जगहों पर धर्मकांटे लगाने और पहाड़ी क्षेत्र में बड़े बार वाहनों के संचालक पर रोक शामिल है।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक उनकी यह छह मांगे पूरी नहीं होती तब तक वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे।

ट्रक संचालकों की हड़ताल का असर पहाड़ों पर भी देखने को मिल सकता है। हड़ताल लंबी चली तो राशन आदि की किल्लत भी पैदा हो सकती है। निर्माण सामग्री नहीं पहुंचने से विकास कार्य प्रभावित होंगे।
फिलहाल ट्रक संचालक मांगे पूरी न होने पर हड़ताल की चेतावनी दे रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!