उत्तराखंडस्पोर्ट्स

उत्तराखंड का पारंपरिक खेल मुर्गा झपट को महाकुंभ में रहा आकर्षण का केन्द्र

खबर सागर

 

उत्तराखंड का पारंपरिक खेल मुर्गा झपट को महाकुंभ में रहा आकर्षण का केन्द्र

उत्तराखंड का पारंपरिक खेल मुर्गा झपट अब खेल महाकुंभ में भी अपनी जगह बना चूका है जिले में आयोजित हो रही खेल महाकुंभ प्रतियोगिता में पहली बार मुर्गा झपट खेल को भी शामिल किया गया ।

जिसे खेलने में स्कूल और कॉलेज के छात्र बड़ी दिलचस्पी दिखा रहे हैं ।

  1. वहीं उत्तराखंड में जल्द होने वाले 38 वें राष्ट्रीय खेल में इस खेल को प्रदर्शनी खेल के तौर पर शामिल किए जाने का प्रस्ताव पूर्व में खेल विभाग शासन को भेज चुका है जिससे इस खेल की झलकियां 38 वें राष्ट्रीय खेल में भी नजर आ सकती हैं ।
    दरअसल उत्तराखंड के पारंपरिक खेल विलुप्ति की कगार में हैं ऐसे में युवा पीढ़ी अब इन खेलों में रुचि ले, इसके लिए इन खेलों के संरक्षण की पहल की जा रही है, इस खेल में मुकाबला दो खिलाड़ियों के बीच के गोले के भीतर होता है ।

जिसमें पैर उठाकर दोनों खिलाड़ी कंधे का जोर लगाकर एक दूसरे को गोले से बाहर ले जाने के लिए जोर लगाते हैं जिससे वे प्रतियोगिता जीत सकें।
जिला युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि युवा पीढ़ी इस खेल के प्रति जिस तरह से अब रुचि ले रही है उससे प्रदेश का ये पारंपरिक खेल युवाओं की उम्मीदों पर खरा उतर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!