उत्तराखंडमनोरंजनसामाजिकस्पोर्ट्स

36वां नैनबाग शरदोत्सव का रंगारंग कार्यकम के साथ हुआ आगाज

खबर सागर

36वां नैनबाग शरदोत्सव का
रंगारंग कार्यकम के साथ हुआ आगाज

नैनबाग शरदोत्सव विगत 36 वर्षों से बिना किसी सरकारी सहायता से तीन दिवसीय शरदोत्सव का शुभारंभ हुआ । जिसमें कैबिनेट मंत्री सुवोध उनियाल ने नैनबाग में वन विश्राम गृह भवन की घोषणा की ।

पिछड़ी अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास समिति नैनबाग द्वारा सरदार सिंह राजकीय इंटर कालेज ने नैनबाग के खेल मैदान में शरदोत्सव में प्राथमिक विद्यालय, सरस्वती शिशु मंदिर व विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, देवांशी पब्लिक स्कूल एवं सरदार सिंह इंटर कालेज के छात्र – छात्राओं द्वारा मार्च पास रैली निकालकर मुख्य अतिथि द्वारा खेल ध्वज फहराने पर सलामी दी ।
शरदोत्सव के उद्घाटन पर पंडित द्वारा गणेश मंत्रोच्चारण व रिबन काटकर कैबिनेट मंत्री सुवोध उनियाल, पूर्व मंत्री नारायण सिंह राणा व खजान दास विधायक राजपुर ने संयुक्त रूप में किया ।

शरदोत्सव राइका नैनबाग, प्राथमिक विद्यालय, विद्या मंदिर इंटर कालेंज व देवाशी स्कूल की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत आतिथि सत्कार के साथ रंगारंग सांस्कृति कार्यक्रम की प्रस्तुती दी । इसी बीच पूर्व मंत्री एनएस राणा व विधायक खजान दास अपने को रोक न सके और मैदान में रंगारंग संस्कृति कार्यक्रम में सुन्दर नृत्य किया ।
शरदोत्सव समिती के अध्यक्ष डा. बिरेन्द्र सिंह रावत व समिती के पदाधिकारीयों द्वारा अतिथियों शौल व स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया ।
बतौर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि ऐसे खेल मेलों के जरिय अपनी संस्कृति को बचाने का एक मंच है। उन्होने कहा कि आज हर बच्चा इस डाक्टर व शिक्षक बनना चाहते, जिसमें आज के बच्चों को चाहिए कि गुरु का सम्मान व अर्शिवाद से पूरी लग्न व निष्ठा के साथ आगे बढे ।
इस मौके पर नैनबाग में वन विश्राम गृह की घोषणा की । साथ राजकीय पॉलिटेक्निक की मांग पर मुख्यमंत्री की स्वीकृती के बाद पूर्ण करने का अवश्वान दिया ।
इसके बाद कैबिनेट मंत्री सुबोध मोगी में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभा किया ।

वही खजान दास विधायक राजपुर ने कहा कि इस मंच के माध्यम से यहां संस्कृती,अतिथि सत्कार सभी दलों के एक मंच के एक जुट होकर क्षेत्र के चहुमुखी विकास की एक मिशाल है।
पूर्व मंत्री नारायण सिंह राणा ने कहा कि इन्ही कार्यक्रम के माध्यम से हम अपनी लोक संस्कृति की धरोवर के रूप में आगे बढ़ाते आ रहे है।
पहले दिन के खेल सनियर
बालक में सरदार सिंह राइका नैनबाग व बालिका वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर नैनबाग विजय रही ।

इस मौके पर वीरेंद्र सिंह रावत अध्यक्ष, मन मोहन सिंह मल्ल मंसूरी के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, मोहन लाल कवि, सीताराम पंवार,देवेन्द्र पंवार जिपं सदस्य, सरदार सिंह कंडारी जेष्ट प्रमुख,अंजली क्षेपं सदस्य, सुदर सिंह रावत,मीर सकलानी,चन्द्र शेखर नौटियाल प्रधानाचार्य, कर्ण सिंह कंडरी,राजेश सजवाण, अनूप थपलियाल, रेशा नौटियाल, प्रधान दिनेश खन्ना, प्रधान गुलशन कवि, प्रवीन चौहान, विरेन्द्र तोमर,मीरा देवी,
दिनेश कैन्तुरा संयोजक, प्रदीप कवि सचिव, मोहनलाल कवि, सोवत सिंह कैंतुरा, जोत सिंह रावत, गोपाल सिंह कैंतुरा, चंदन सिंह तोमर, शरण सिंह रावत उपाध्यक्ष, दिगंबर सिंह चौहान, अजीत पाल, बचन सिंह रावत, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान, संचालक अर्जुन सिंह रावत, सह संयोजक, चमन लाल वर्मा, दीवान सिंह रावत मंच व्यवस्थापक, रणवीर सिंह रावत, शूरवीर सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह तोमर, मोहनलाल निराला, जयेन्द्र चौहान ,दिनेश तोमर, दिनेश खन्ना ,शांति सिंह रमोला, गीता राम बिजल्वाण, राकेश कवि, संदीप चौहान, गंभीर सिंह चौहान ,अरविंद रावत, उपेंद्र सिंह रावत, स्वराज सिंह रावत, संजय रावत , महेश तोमर ,देशपाल सिंह, अजीत रावत, सुभाष रावत, महावीर तोमर व कैम्टी      थानाध्यक्ष विनोद कुमार, चौकी प्रभारी नैनबाग प्रवीन कुमार व एके रावत आदि उपस्थित थे ।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!