उत्तराखंडशिक्षासामाजिक

उत्तराखंड के स्कूलों में गैर हाजिर शिक्षकों पर कार्रवाई के साथ, शिक्षकों की हो रही तैनाती

खबर सागर

उत्तराखंड के स्कूलों में गैर हाजिर शिक्षकों पर कार्रवाई के साथ, शिक्षकों की हो रही तैनाती

 

 

विधानसभा के मानसून सत्र में विपक्ष ने सरकार से स्कूलों में शिक्षकों की कमी को लेकर सवाल किए थे जिस पर प्रदेश के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने शिक्षकों की शत प्रतिशत भर्ती करने के लिए अक्टूबर तक का लक्ष्य रखा था ।
इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए सरकार ने शिक्षार्थियों को संख्या को आधार बनाया है जिसके अनुसार शिक्षकों की तैनाती की जाएगी ।

शिक्षा विभाग नई तैनाती के लिए 28 अक्टूबर को काउंसलिंग करने जा रहा है इसके बाद प्रदेश के स्कूलों में शिक्षकों की कमी को पूरा किया जाएगा और काउंसलिंग के बाद भी जिन स्कूलों में शिक्षकों की जरूरत होगी वहां एलटी परीक्षा पास करने वाले शिक्षकों की तैनाती कर दी जाएगी।

इसके साथ ही प्रदेश के स्कूलों में ऐसे शिक्षकों को भी चिन्हित किया जा रहा है जो सालों से स्कूलों से गैर हाजिर हैं या फिर फर्जी तरीके से नौकरी में आए हैं ऐसे शिक्षकों को सरकार बर्खास्त करने का काम कर रही है ।

और उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है जबकि नियमित रूप से स्कूलों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सरकार सम्मानित भी करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!