उत्तराखंडसामाजिकस्वास्थ्य

आयुष्मान कार्ड प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ प्रत्येक व्यक्ति को मिले- अरविंद सिंह हयांकी

खबर सागर

 

आयुष्मान कार्ड प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ प्रत्येक व्यक्ति को मिले- अरविंद सिंह हयांकी

पिथौरागढ़ राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण अध्यक्ष अरविंद सिंह हयांकी ने जिला कार्यालय सभागार में आयुष्मान कार्ड शतप्रतिशत बनाने के संबंध में संबंधित विभागीय अधिकारियों से विचार विमर्श बैठक लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना के बेहतर संचालन में सहयोग के लिए आम लोगों में भी जागरूकता का संचार किया जाना जरूरी है।
दुरूपयोग की स्थितियों ना हो इस पर भी नजर रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना का लाभ जन-जन तक पहुंचाना हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है।

दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में योजना की व्यापकता व सर्वसुलभता के प्रयास जरूरी हैं।
इसके लिए नेटवर्क बढ़ाने होंगे और ग्रामीण स्तर पर शिविरों का आयोजन, आशा व आंगनबाड़ी कार्मिकों का सहयोग लेने जैसे जो प्रयास भी कारगर हो सकते हैं उस दिशा में सुनियोजित ढंग से काम करने की जरूरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!