खबर सागर
डंपर वाहन की चपेट में आने से बाइक में सवार मां और बेटे की दर्दनाक मौत
रामनगर के पिरूमदारा क्षेत्र में बाइक सवार मां बेटे की डंपर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई, मां बेटे उत्तरप्रेदेश के रामपुर के बताए जा रहे हैं, यहां रामनगर अपने रिश्तेदारी के यहा जा रहे थे ।
आपको बता दें कि सोमवार की सुबह रामनगर से बाइक से रामनगर से अपने घर रामपुर जा रहे बाइक सवार मां और बेटे को पीरुमदारा क्षेत्र में डंपर वाहन चालक ने जबरदस्त टक्कर मार दी ।
घटना में बाइक की चपेट में आने से दोनों मां बेटे की दर्दनाक मौत हो गई तो वही डंपर चालक मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गया, घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच हुआ है।
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए ग्राम टांडा मल्लू के पूर्व प्रधान अब्दुल सव्वार ने बताया कि रविवार की शाम ग्राम बाहुपूरा जिला रामपुर उत्तर प्रदेश निवासी 22 वर्षीय फैजान अपनी 45 वर्षीय मां जैनब के साथ बाइक से रामनगर के ग्राम टांडा मल्लू में अपने ताऊ के यहां रहे थे ।
जिन्हें उपचार के लिए 108 के माध्यम से रामनगर के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया,घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
वहीं पुलिस द्वारा मामले की जांच करते हुए फरार डंपर चालक की तलाश की जा रही है।



