
खबर सागर
सीएम धामी ने मेधावी छात्र – छात्राओं को किया सम्मान
राजधानी देहरादून के विद्या भारती स्कूल में आज मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के साथ में कई शिक्षक और भारी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
आज के कार्यक्रम में कुमाऊं और गढ़वाल के हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया ।
इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया ।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में छात्र-छात्राओं से कहा कि सफलता का कोई विकल्प नहीं होता हमेशा मेहनत के साथ पढ़ाई करनी चाहिए सफलता जरूर मिलती है।



