
खबर सागर
- पहाड़ों की रानी मसूरी में 55 स्कूलों के 1368 शिक्षकों को डॉ. राधाकृष्णन सम्मान
पहाड़ों की रानी मसूरी में मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल द्वारा मसूरी के 55 स्कूलो के 1368 शिक्षकों को डॉ राधाकृष्णन सम्मान से सम्मानिक किया गया। मसूरी के टाउन हॉल में आयोजित डॉ राधाकृष्णन षिक्षक सम्मान कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दीप प्रज्वलित करके किया।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा 55 स्कूलों के 1368 शिक्षकों को मैंमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रजत अग्रवाल द्वारा लगातार सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर लोगों की मदद करने के कार्यो का सहराया।
उन्होने बताया कि मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएयन के सदस्यों ने अध्यक्ष रजत अग्रवाल के नेतृत्व में कोरोना काल में भी लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होने कहा कि मसूरी शिक्षा का हब है। यहां के स्कूलों में देश-विदेशों के छात्र पढ़ाई करते हैं, जिसमें यहां के शिक्षकों का बड़ा योगदान है।
यहां से पढे़ छात्र देश-विदेश में बड़े ओहदों पर है और मसूरी का नाम ऊंचा कर रहे। उन्होंने कहा कि शिक्षक देश में महत्वपूर्ण कड़ी है उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सुनार सोने को पीट-पीटकर उनको सुंदर गहने का रूप देता है उसी प्रकार शिक्षक भी छोटे-छोटे बच्चों को सजाकर सवार कर पढ़ाकर उनके देश का भविष्य तैयार करते हैं।
उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि जो विश्व गुरु का सपना भारत देख रहा है उसकी शुरुआत मसूरी विधानसभा से होगी।
उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा तीसरी बार सरकार बनने जा रही है। आज हरियाणा सुरक्षित है तो भारतीय जनता पार्टी के हाथों में क्योंकि केंद्र में मोदी जी की सरकार है। वही हरियाणा को विकास की आरे अग्रसर करने में भाजपा की केंद्र की सरकार का बड़ा योगदान है। इसलिए उनका पूरा भरोसा है कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है।
मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि शिक्षकों का सम्मान कर वह गौरवान्वित महसूस करते है। पिछले 4 सालों से वह लगातार शिक्षकों के सम्मान के लिये सम्मान समारोह को आयोजित कर रहे हैं जिससे शिक्षकों के मनोबल को बढ़ाया जा सके,
उन्होंने कहा कि सामाजिक कार्य करने में आपकी प्रेम और भाईचारे बढता है व आपसी भेदभाव कम होता है और लोग मिलजुल कर ही मसूरी को विकास की ओर बढ़गें ।



