उत्तराखंडशिक्षासामाजिक

स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने निर्माधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण

खबर सागर

स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने निर्माधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण

उत्तराखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत आज हरिद्वार दौरे पर रहे यहां पर पहुंच कर उन्होंने निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज जगजीतपुर हरिद्वार का निरीक्षण किया ।
उसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा हमारे हरिद्वार जिले के लिए एक बड़ी सौगात हमारे प्रधानमंत्री जी के द्वारा देश के स्वास्थ्य मंत्री जी के द्वारा एनएमसी के द्वारा मुख्यमंत्री जी के द्वारा दी गई है ।

अब हरिद्वार मेडिकल कि कॉलेज जो है 3 अक्टूबर से यहां के 100 छात्रों के एडमिशन के लिए हम काउंसलिंग शुरू करेंगे और मुझे लगता है कि अक्टूबर में हमारे 100 बच्चों का यहां एडमिशन शुरू हो जाएगा ।

अब हरिद्वार जिले को एक बड़ी सौगात मिल गई यहां का मेडिकल कॉलेज इसी साल से शुरू हो जाएगा आज मैं इसके निरीक्षण के लिए आया हूं और लगभग 80% काम पूरा हो गया है 58 हमने फैकेल्टी नियुक्त कर दी है ।

अब बच्चों के लिए हॉस्टल के लिए यहां क्लास रूम के लिए लाइब्रेरी के लिए सारी व्यवस्थाएं जल्दी की जाएगी और मुझे आशा विश्वास है कि दो-तीन महीने में जैसे कॉलेज बनकर तैयार हो जाएगा ।

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी से आग्रह करेंगे देश के स्वास्थ्य मंत्री से भी आग्रह करेंगे ।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से भी आग्रह करेंगे कि इस कॉलेज भव्य उद्घाटन किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!