उत्तराखंडशिक्षासामाजिक

साइबर अपराध, महिला संबंधी अपराध, नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव एवं गौरा शक्ति एप के संबन्ध में किया जागरूकता 

खबर सागर

 

साइबर अपराध, महिला संबंधी अपराध, नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव एवं गौरा शक्ति एप के संबन्ध में किया जागरूकता 

समाज में जन जागरुकता व साइबर अपराध, बाल अपराध, गुड टच व बेड टच, महिला सम्बन्धी अपराध एवं महिला सुरक्षा, नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों व यातायात आदि पर सजग रहने पर राइका क्यारी में गोष्ठी 215 छात्र – छात्राओं ने प्रतिभा किया ।

पुलिस थाना थत्यूड़ के तहत राजकीय इंटर कॉलेज क्यारी में छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को साइबर अपराध, बाल अपराध, गुड टच व बेड टच, महिला सम्बन्धी अपराध व महिला सुरक्षा, नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों व यातायात नियमों के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा कि गई । साथ ही छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा के गुहर सिखाए ।

जागरूकता गोष्टी में छात्र-छात्राओं को अनावश्यक गलत आचरण व गलत नशे से मानव शरीर पर होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई ।
उन्होंने सोशल मीडिया, व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम का उचित उपयोग करने व किसी भी फ्रॉड कॉल के बहकावे में ना आने एवं साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करने एवं महिला अपराध के लिए 1090 व 112 एवं बालकों के साथ अपराध के लिए 1098 पर शिकायत साझा कि जाय ।
और मुख्य तौर पर उत्तराखण्ड पुलिस एप का प्रचार-प्रसार करते हुये गौरा शक्ति एप के संबंध में भी जानकारी दी गई ।

इसके अलाव नये कानून संशोधन-2023 के अन्तर्गत भारतीय न्याय सहिंता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता व भारतीय साक्ष्य अधिनियम की जानकारी देते हुये नये कानून बनाने का उद्देशय व लागू करने के सम्बन्ध में तथा उक्त सभी अपराधो के संबंध में अपने परिजनों एवं रिश्तेदारों को अवगत कराएं ।

थत्यूड़ थानाध्यक्ष अमित शर्मा ने बताया कि उच्च धिकारीयों के दिशा निर्देश पर समय समय पर समाज में जागरुकता लाने व उपराधों को कम करने के साथ हर प्रकार की गतिविधियों पर गोष्ठी व कार्यशाला में आज का रांइका क्यारी में जागरुक गोष्टी का आयोजन किया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!