
खबर सागर
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के हर्बल चाय का उत्कृष्ट निर्माण पर सहायता समूह को किया सम्मानित
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत थौलधार ब्लॉक के वेदावी स्वयं सहायता समूह द्वारा वर्ल्ड फूड इंडिया 2024 प्रगति मैदान दिल्ली में प्रतिभाग कर हर्बल चाय का उत्कृष्ट निर्माण कर चयनित होने के साथ सम्मान प्रमाण पत्र प्राप्त किया।
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रगति मैदान दिल्ली में वर्ल्ड फूड इंडिया 2024 प्रदर्शनी मेला आयोजित किया गया ।
जिसमें पूरे देश के विभिन्न प्रदेशों से लोगों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न प्रदेशों से महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा भी प्रतिभाग किया गया। एनआरएलएम उत्तराखंड की ओर से प्रदेश स्तर पर पांच उत्तराखंड के मुख्य प्रोडक्ट इस कार्यक्रम के लिए चयनित किए गए थे ।
जिसमें थौलधार विकास खण्ड के वेदवी स्वयं सहायता समूह धरवालगांव की हर्बल टी के अलावा हिमालयन साल्ट, हिमालय हनी, मिलेट बिस्किट्स एवं ए2घी को भी चयनित किया गया था। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा उत्तराखंडी व्यंजनों का फूड कोर्ट भी लगवाया गया था, जिसमें झंगोरे की खीर का स्वाद भी खूब भाया।
उत्तराखंड की ओर से वेदवी स्वयं सहायता समूह ग्राम धरवालगांव, विकास खण्ड थौलधार, की अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका बिष्ट ने अपने उत्पाद हर्बल चाय के साथ इस कार्यक्रम में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया।
उनके समूह की हर्बल चाय पूरे देश के ग्राहकों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। यह हर्बल चाय विशेष रूप से लोगों की चाय की जरूरत को पूरा करने के साथ-साथ उन्हें स्वास्थ्य लाभ देने के लिए विशेष रूप से तैयार होती है।
आधुनिक जीवन शैली से होने वाले रोगों से अपने आप को सुरक्षित कर सकते हैं यह चाय 50 से भी अधिक किस्म की जड़ी बूटियां से तैयार की गई है। जो अलग-अलग तरह से स्वास्थ्य लाभ देने में सहायक हो सकती है।
देवभूमि हर्बल चाय जहां एक तरफ वात पित्त कफ को संतुलित करने में मददगार हो सकती है वहीं हार्ट केयर टी हृदय की देखभाल करने में, डायबिटिक कंट्रोल चाय डायबिटीज को मैनेज करने में, इंप्रूव डाइजेशन टी डाइजेशन सिस्टम को स्वस्थ रखने में, एंटी एजिंग टी जीवन में बढ़ती उम्र के प्रभाओ को कम करने में लाभकारी है।
यह इम्यूनिटी बूस्ट कर सकती है, इसकी महक, इसका स्वाद और इसका आफ्टर टेस्ट आनंदित करता है।
यह इस चाय की विशेषताएं हैं। प्रियंका बिष्ट ने बताया कि उत्तराखंड की इस विशेष चाय को वेदावी स्वयं सहायता समूह के माध्यम से ऑनलाइन ऑफलाइन प्राप्त कर इसका आनंद ले सकते हैं। www.vedaviherbaltea.com और एमेजॉन मे उपलब्ध हैं। साथ ही इन नम्बरों 8171666111,,9411145678 पर सम्पर्क कर प्राप्त कर सकते हैं।



