
खबर सागर
संदिग्ध परिस्थितियों फराह के शव को क़ब्र से निकाला पोस्टमॉर्टम को भेजा
राजधानी देहरादून मे संदिग्ध परिस्थितियों मे मृतिका फराह के शव को क़ब्र से निकालने के बाद अब पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया था ।
इस मामले पर जहाँ ससुराल पक्ष ने यह कहा था की मृतिका फरह ने ज़हर खा कर आत्महत्या की थी ।
वही फराह के पारिजनों ने हत्या की आशंका ज़ाहिर की थी ।
हालांकि पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट आने के बाद भी यह साफ नहीं हो पाया है कि आखिर फराह की मौत का राज क्या है।
इस मामले पर ssp देहरादून अजय सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट मे यह साफ नहीं हो पाया है की आखिर मौत के पीछे क्या कारण रहे हैँ ।
अब फराह की पैथोलॉजी रिपोर्ट का इंतेज़ार किया जा रहा है जिसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी ।



