
खबर सागर
सुद्धोवाला जेल में 30 सितंबर को
महिला आयोग की कार्यशाला
30 सितंबर को उत्तराखंड महिला आयोग सुद्धोवाला जेल में एक कार्यशाला आयोजित करने जा रहा है। जिसमे महिला कैदियों से कार्यशाला के द्वारा उनसे 121 किया जाएगा।
उत्तराखंड महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया की समय समय पर आयोग जेलों में निरक्षण करता रहता है।
आगमाई 30 सितंबर को हम सुद्धोवाला जेल में महिला कैदियों के दिनचर्या के साथ साथ उनके स्वस्थ, पोषण आहार जैसे तमाम चीजों को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन करने जा रहे है।
जिसमे हम महिलाओं के समस्याओं पर विचार विमर्श करेंगे ।
उन्होंने आगे कहा की महिला आयोग पूरी तरह से कैदी महिलाएं हो या आम उनकी सुरक्षा के लिए आयोग हमेशा तैयार रहता है।



